ओबीसी मोर्चा के होने वाले सम्मेलनों के लिए प्रदेशध्यक्ष महेन्द्र चौहान ने प्रभारी नियुक्त किए

फरीदाबाद, 10 अगस्त। भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान उपस्थित थे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना,उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी व जिले के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान सर्वप्रथम सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन पर शोक प्रकट किया व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान व जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने सभी विधानसभाओं में ओबीसी मोर्चा के होने वाले सम्मेलनों के लिए प्रभारी नियुक्त किये जिनमें बडखकल विधानसभा को स्वयं जिला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना संभालेंगे, एनआईटी विधानसभा से संतोष यादव,बल्लभगढ़ विधानसभा से रामेश्वर प्रजापति,फरीदाबाद विधानसभा से राकेश मौर्य, तिगांव विधानसभा से राजपाल धर्मरावपृथला विधानसभा से मनीष टोंगर शामिल है।अपने वक्तव्य के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान जी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अबकी बार 75 पार नारे पर जोर देते हुए सभी ओबीसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उसमे जुट जाने का संकल्प दिलाया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के धारा &70 हटाने पर देश भर में फैली एक खुशी की लहर है और हरियाणा में आने वाले चुनाव में जनता इन सभी देश हित से जुड़े मुद्दे पर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी। मदन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ओबीसी वर्ग की हितेषी है जिसने इस वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिया और उन्हें देश की हर व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित की। ओबीसी जिलाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि देश ने आज जो राष्ट्रवादी लहर चल रही है उससे हर एक कार्यकर्ता गौरान्वित है और अबकी बार 75 पार के नारे को साकार करने के लिए जिला फरीदाबाद का एक एक ओबीसी कार्यकर्ता जी जान से जुटेगा।ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने भी धारा &70 पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में हर मंडल स्तर व बूथ स्तर तक जीत के मंत्र दिये।बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री मनोज बालियान, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद पहलवान,राष्ट्रीय आईटी व सोशल मीडिया संयोजक संतोष यादव,प्रदेश सचिव रामेश्वर प्रजापति,उपाध्यक्ष,मनीष टोंगर,लक्ष्मण यादव,राजेश मीणा,जिला सचिव उदयपाल प्रजापति,हरीश खटाना,हन्नी कुमार,मीडिया प्रभारी विकास कश्यप,सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर यादव, जिला प्रवक्ता हुकुम,जिला कोषाध्यक्ष सुनील पांचाल बघेल,कार्यालय प्रमुख नारायण वर्मा,उदयपाल,राजपाल गोला,धर्मराव,राजू,जगन्नाथ,नारायाण वर्मा,नवीश वर्मा,चौ.धीरज सरपंच,धन सिंह,चौ.करतार सिंह व सभी मंडलो के पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।