आंखों से सांसारिक दृश्य देखे जा सकते है भगवान नहीं: सतगुरू

पलवल, 20 अक्टूबर। जवाहर नगर कैंप स्थित प्रेम प्रकाश मङ्क्षदर में चल रहे वाॢषकोत्सव के तीसरे दिन प्रेम प्रकाश मंडल के मंडलाध्यक्ष सतगुरू भगत प्रकाश जी महाराज ने सतसंग में भक्तों को कहा कि मनुष्य के शरीर में जो ये हमारी आंखें हैं उनसे सांसारिक दृश्य तो देखे जा सकते हैं, परन्तु भगवान के दर्शन नही किए जा सकते हैं। स्वामी जी ने कहा कि भगवान के दर्शन करने के लिये आलोकिक नेत्र चहिएं। सतगुरू ने बताया कि आलोकिक नेत्रों की जानकारी गुरू के पास होती है, बिना सतगुरु की कृपा से आलोकिक नेत्रों की प्राप्ति नहीं हो सकती। बिना गुरू की कृपा के भगवान की खोज नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि भगवान की प्राप्ति का सरल उपाय प्रार्थना व पुरषार्थ दोनों करने चहिए। ईश्वर की तरफ मन भी तभी लगेगा जब आप नित्य प्रार्थना करोगे। स्वामी जी ने कहा कि नित्य प्रार्थना व कर्तव्य पालन से सुख की प्राप्ति होगी। सत्संग में काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने हिस्सा लिया।