हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग की तरफ से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है-

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग की तरफ से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है-

पलवल( विक्रम वशिष्ठ)06 अगस्त।हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग की तरफ से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश के सभी स्कूल व कॉलेजों में आईसीसी (इंटर्नल कम्पलैंड कमेटी)का गठन किया जाएगा। कॉलेज में छात्राओं के सामने आने वाली परेशानी की शिकायत आईसीसी कमेटी में दर्ज की जाएगी। आईसीसी कमेटी में आने वाली शिकायतों पर महिला आयोग तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेगा। आयोग की सदस्य रेनू भाटिया मंगलवार को पलवल के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यायल का दौरा करने के उपरांत विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसी भी महिला के साथ डोमेस्टिक वॉयलेंस नहीं होने दिया जाएगा। महिलाऐं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो। अगर किसी महिला का किसी भी प्रकार से उत्पीडन किया जाता है तो पीडि़त महिला अपनी शिकायत महिला थाना में दर्ज करवा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायत पर महिला थाना में मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा। यदि महिला थाना में महिलाओं की शिकायत पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो महिला आयोग उसपर संज्ञान लेगा और कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग की तरफ से स्कूल, कॉलेज, स्टे होम व कंपनियों में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मोटीवेशनल कैंप लगाए जा रहे है। जिसमें महिलाओं के लिए बनाए गए कानून व कानूनों में हुए बदलावों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। हरियाणा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नीति बनाई है। जिसके बारे में महिला आयोग के सदस्य महिलाओं को जागरूक कर रहे है। महिलाऐं समाज के प्रति काफी जागरूक है। लड़कियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी सविता रानी ने बच्चों को कानून के बारे में बताते हुए कहा कि अगर कोई लडक़ा किसी लडक़ी से अभद्र व्यवहार करता है तो लडकी महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकती है। उनकी शिकायत के तुरंत बाद पुलिस उनकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी आपके आस-पास 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से मजदूरी करवाते हुए मिलते है तो आप 1098 पर कॉल करके उस स्थान के बारे में शिकायत कर सकते हैं। शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है। इस अवसर पर डा.बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यायल की प्रिंसिपल सुशीला देवी, वाइस प्रिंसिपल बाबू लाल, कौन बनेगा करोड़पति में 50 लाख रुपये जीने वाला धिरेश चौधरी भी मौजूद थे।