फरीदाबाद जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को मिले प्रमोशन से शायद कानून व्यवस्था मे सुधार हो जाये। हरियाली तीज पर मिला पुलिस कर्मियों को तोहफा।
फरीदाबाद। मातृभूमि संदेश।बी डी कौशिक।पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कंधे पर स्टार लगाकर किया पदोन्नत।आज पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने फरीदाबाद जिले मे सहायक निरीक्षक पद पर कार्य कर रहे 17 पुलिसकर्मियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है।पुलिस आयुक्त ने हरियाली तीज के मौके पर अपने कार्यालय सेक्टर 21c में 17 पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर उनको शुभकामनाएं दी हैं।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने पदोन्नत पाने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुसंधान में न्याय प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखें, लोगों मे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाएं, अच्छा कार्य करें।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त महोदय ने s.i. बदन सिंह, s.i. बलवंत सिंह, s.i. देवेंद्र मान, s.i. जगबीर सिंह,s.i. टेकचंद, s.i. मोहिंदर पाल, s.i. जय भगवान, s.i. अनूप सिंह, s.i. हरि ओम, s.i. कृष्ण कुमार, s.i. शमशेर सिंह, s.i. दलबीर सिंह, s.i. यादराम, s.i. दलबीर सिंह, s.i. ओम प्रकाश, s.i. याकूब खान, s.i. राधेश्याम को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारी सहायक निरीक्षक के पद पर फरीदाबाद के विभिन्न थानों में कार्य कर रहे थे जो अब निरीक्षक के पद पर कार्य करेगें।और उम्मीद की जाती है कि फरीदाबाद की बिगड़ती कानून व्यवस्था मे सुधार आयेगा। पिछले काफी समय से मर्डर, बच्चियों से बलात्कार के मामले बढने से फरीदाबाद की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर महिला थानो पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।