महिला रेल यात्री ने जीआरपी की मदद से बेसहारा वृद्व महिला को ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में भर्ती कराया

फरीदाबाद, 23 सितम्बर। रेल में सफर करने वाली एक महिला रेल यात्री ने एक बेसहारा व लाचार वृद्व महिला को जीआरपी थाना ओल्ड फरीदाबाद की मदद से नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक में भर्ती कराकर बहुत ही सराहनीय और नेक कार्य किया है। दरअसल 5 नंबर-डी ब्लॉक में रहने वाली डॉ.पूनम भाटिया पत्नी जितेन्द्र भाटिया को एक बुर्जुग माता जी ओखला रेलवे पर बहुत बुरी हालत में मिली। डॉ.पूनम भाटिया से रहा नहीं गया और वे वृद्व माता जी को साथ लेकर जीआरपी फरीदाबाद आ गई। जहां पर एसएचओ साहब ने तुरंत एक पुलिस अधिकारी श्याम सुन्दर को डॉ.पूनम भाटिया के साथ ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम भेजा जहां पहुंचने पर आश्रम सुचालक किशन लाल बजाज ने वृद्व महिला को आश्रम में भर्ती कर लिया। किशन लाल बजाज ने बताया कि वृद्व महिला ने अपना नाम कमलेश पत्नी रामकिशन बताया इसके अलावा वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। उन्होनें बताया कि यह आश्रम ऐेसे ही वृद्व लोगों के लिए बना है जो उम्र के इस पड़ाव में बेसहारा हो चुके है। किशन लाल बजाज ने डॉ.पूनम भाटिया और पुलिस अधिकारी श्याम सुन्दर का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने इस वृद्व को आश्रम में पहुंचाकर पुण्य का काम किया है और इन्हें मरने से बचाया है।