डीएवी शताब्दी कॉलेज द्वारा आउटरीच के तहत विभिन्न कार्यक्र्म का आयोजन

FARIDABAD:
विज्ञान विभाग द्वारा फूड कैंपेन एंड फूड हाइजीन अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन 
डी ए वी शताब्दी फरीदाबाद के विज्ञान विभाग द्वारा फूड कैंपेन एंड फूड हाइजीन अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन सरकारी स्कूल एनआईटी फरीदाबाद में किया गया | बीएससी प्रथम वर्ष के छात्रों ने स्कूल के बच्चों को पौष्टिक आहार जैसे फल जूस आदि वितरित किए कॉलेज के छात्रों द्वारा  एक वार्ता का भी आयोजन किया गया |इस कार्यक्र्म के तहत कॉलेज के हिंदी विभाग की प्रोफेसर ममता और स्वेता वर्मा ने साई धाम स्कूल के बच्चो को फल और स्टेशनरी वितरति किये |  इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूल के छात्रों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी प्रदान करना था | कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा  जी का सदैव यही प्रयास होता है कि कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा व राष्ट्र कल्याण की गतिविधियों का आयोजन होता रहे | इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों पूजा शर्मा व राजकुमारी के संयोजन में किया गया |

कॉलेज के बीबीए छात्रों ने मदर डेरी जा कर ली जानकारी 

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के बीबीए संकाय द्वारा  बीबीए व बीबीए कैम  अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मदर डेयरी दिल्ली की औद्योगिक यात्रा का आयोजन किया गया |  लगभग 50 विद्यार्थियों को औद्योगिक यात्रा के लिए मदर डेयरी ले जाया गया  | आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादन प्रक्रिया दिखाना उत्पादन एवं सामग्री प्रबंधन प्रक्रिया समझाना था | इस यात्रा पर विद्यार्थियों के साथ  निशा सिंह,  किरण कालिया  व गुलशन शर्मा गए |

पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का दिया सन्देश 

डीएवी शताब्दी कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज के सामने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाया और साथ ही एक स्वच्छ एवं शुद्ध वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इस कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष के हितेश कुमार, रोहतास, निशा, विजय आदि विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया | हिंदी विभाग की सहायता से प्रोफेसर ममता कुमारी एवं श्वेता वर्मा के मार्गदर्शन से यह कार्य संपन्न हुआ |  इस कार्यक्रम के जरिए उन्होंने समाज को सचेत किया की प्रकृति का दहन नहीं बल्कि संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य बनता है |
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला यंग क्वांटम 2019 का आयोजन
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद के फिजिक्स  विभाग द्वारा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला जंग क्वांटम 2019 का आयोजन किया गया | इस कार्यशाला में जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी व डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के 20- 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया | इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में आपसी मेलजोल की भावना को बढ़ावा देना है |  इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता व फन गेम का आयोजन किया गया |  विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नॉलेज देने के लिए एक्सपेरिमेंटल क्विज का  भी आयोजन किया गया |  कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहुजा जी ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को उनके भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं  | डीएवी का प्रयास हमेशा से ही छात्रों को सकारात्मक तरीके से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है | कार्यक्रम का आयोजन विभाग अध्यक्ष डॉ अंकुर अग्रवाल के दिशा निर्देश और प्रध्यापक  राजकुमारी  व्  पूजा शर्मा के संयोजन में किया गया |