हड़ताली कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के दोनों गेटों पर जड़ा ताला

फरीदाबाद, 18 सितम्बर। हड़ताली कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के दोनों गेटों पर जड़ा ताला। निगम प्रशासन के फूले हाथ-पांव वार्ता का पत्र देने के बाद यूनियन नेताओं ने निगमायुक्त को कार्यालय में आने के लिए खोला गेट।

गौरतलब है कि नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के तत्वाधान में पिछले 11 दिनों से ईको ग्रीन कम्पनी के 300, ड्राईवर, हैल्पर एवं स्वीपरों को ड्यूटी पर वापिस लेने की मांग को लेकर टूल डाऊन हड़ताल चल रही है। विगत दिनों संघ ने निगम मुख्यालय के गेटों पर ताला जडऩे एवं ईको ग्रीन कम्पनी के मैनेजर रवि त्रिवेदी का आज पुतला दहन करने का ऐलान किया था, लेकिन निगम प्रशासन ने दोपहर 12 बजे संघ के प्रतिनिधि मंडल को पत्र लिखकर वार्ता के लिए बुलाया। इस वार्ता में निगमायुक्त के अलावा निगम सचिव, एक्सईएन दीपक किंगर, श्याम सिंह तथा ईको ग्रीन कम्पनी के मैनेजर रवि त्रिवेदी मौजूद थे। जबकि संघ की ओर से राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील चिण्डालिया, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर आदि नेता उपस्थित रहे। लगभग दो घंटे चली लम्बी वार्ता के बाद निगमायुक्त ने ईको ग्रीन के 300 कर्मचारियों को ड्यूटी पर रखने के लिए दो दिन का समय मांगा है, संघ नेताओं ने कहा कि ईको ग्रीन कर्मचारियों के ड्यूटी ज्वाईंन होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं संघ ने वार्ता के बाद रवि त्रिवेदी के पुतला दहन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। अब यह कर्मचारी आने वाले शनिवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुलाकात करेगें।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिय़ा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने संयुक्त रूप से कहा कि शहर में गंदगी के अम्बार लगे है लेकिन फरीदाबाद के सांसद, विधायक एवं मंत्री तथा निगम की मेयर एवं 40 पार्षदों को जनता की तनिक भी चिंता नहीं। यदि इन प्रतिनिधियों को शहर की फ्रिक होती तो पिछले 11 दिनों से चली आ रही टूल डाऊन हड़ताल अब तक समाप्त हो जाती। ईको ग्रीन कम्पनी के बेकसूर 300 कर्मचारियों को प्रबंधक ने तानाशाहपूर्वक रवैया अपनाते हुए नौकरी से बाहर कर दिया था। जिसके विरोध में कर्मचारी टूल डाऊन हड़ताल पर है।

श्री शास्त्री ने कहा कि यह हड़ताल लम्बी चली तो शहर में महामारी फैल सकती है तथा स्वच्छता सर्वेक्षण में भी इसका असर पड़ेगा।

आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिय़ा ने की तथा मंच का संचालन सोमपाल झिझोटिया व प्रकाश प्रचारी ने संयुक्त रूप से किया।

आज के इस प्रदर्शन को अन्य के अलावा ड्राईवर यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी, वेद भड़ाना, ईको ग्रीन के नेता रविन्द्र, सेनीट्रेशन स्टाफ के नेता राजेन्द्र दहिया, अनिल चिण्डालिया, बल्लू चिण्डालिया, धर्मसिंह मुल्ला, जितेन्द्र छाबड़ा, रघुबीर चौटाला, राकेश चिण्डालिया, दर्शन सिंह सोया, ब्रजवती, कमला, कमलेश सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।