ग्रीन कम्पनी के मैनेजर रवि त्रिवेदी की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन करेगें….
फरीदाबाद, 17 सितम्बर। ईको ग्रीन के 300 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापिस लेने के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने आन्दोलन को तेज करने की घोषणा करते हुए निगम के दोनों गेटों का घेराव करेगें तथा ईको ग्रीन कम्पनी के मैनेजर रवि त्रिवेदी की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन करेगें। यदि इसके बाद भी निगम प्रशासन व ईको ग्रीन कम्पनी ने इन कर्मचारियों को नहीं लिया तो यह आन्दोलन फरीदाबाद के साथ-साथ पूरे प्रदेश की नगरपालिका, परिषदों व नगर निगमों तक पहुंच जाएगा। यह चेतावनी नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने दी।
श्री शास्त्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव 30 अगस्त के फैसले के अनुसार ईको ग्रीन के कर्मचारियों को ड्यूटी पर न लेकर संघ के प्रतिनिधिमंंडल के साथ विश्वासघात किया है। इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आज 10वें दिन की टूल डाऊन हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला के वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया ने की।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उपमहासचिव सुनील चिण्डालिया, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, सेटीनेशन सुपरवाईजर यूनियन के प्रधान राजेन्द्र दहिया, ड्राईवर यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी, वेद भड़ाना ने कहा कि ईको ग्रीन द्वारा फरीदाबाद की जनता को लूटा जा रहा है। इस कम्पनी के काम संभालने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर होने की बजाय बिगड़ गई है तथा सरकार व अधिकारियों से सांठ-गांठ कर नगर निगम के खजाने को लूटा जा रहा है। उन्होंने फरीदाबाद की धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं एवं राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से तथा आम शहरी जन से अपील की है कि इस आन्दोलन में वो साथ दे ताकि इस लूटी चाईनीज कम्पनी को फरीदाबाद से उखाड़ कर फैंका जा सकें।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता ब्रजवती, कमला, शकुन्तला, ललिता, धर्मसिंह मुल्ला, प्रेमपाल, बल्लू,
बीना, महेन्द्र कुण्डिया, जितेन्द्र छाबड़ा, कृष्ण चिण्डालिया, अनिल चिण्डालिया, विनोद घरोंड़ा, प्रदीप चावरिया, प्रकाश प्रचारी, दर्शन सिंह सोया, रघुबीर चौटाला, अशोक, राकेश चिण्डालिया सहित दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया।