BREAKING NEWS : हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के चुनाव अक्टूबर-2019 में ही होंगे। अब प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव अलग-अलग होंगे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर 2019 में पूरा होगा और उसी समय पर विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जबकि प्रदेश की सात नगर निगमों के चुनाव सितंबर-अक्टूबर 2018 में ही कराए जाएंगे। बुधवार देर रात मंत्री समूह की बैठक में इस पर गहन मंथन किया गया और फैसला किया गया कि भाजपा नगर निगम चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। नगर निगम चुनावों की तारीख चुनाव आयोग को तय करनी है।