भारतीय अर्थव्यवस्था पर सेमिनार का आयोजन

FARIDABAD: एन एच ३ स्थित  डी ए वी शताब्दी कॉलेज  के प्रांगण में कॉमर्स विभाग द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे  पूंजी बाजार के विषय पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वक्ता व चार्टर अकाउंटेंट अमन चुग जी ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया  | उन्होंने बताया कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर बढ़ रही है, जबकि अन्य देश जैसे अमेरिका, यूके, जापान, चाइना आदि देशों की विकास दर जीरो है | अमन  चुग ने कहा  सकल घरेलू उत्पाद के विकास के लिए भारत की बढ़ती जनसंख्या एक कारण है  | साथ ही उन्होंने  इस बात पर भी प्रकाश डाला की   भारत में जॉब देने की क्षमता है |  कार्यशाला में  प्राचार्य डॉक्टर सतीश आहूजा ने  अमन चुग  के विचारों को सराहा  | इस कार्यशाला के  संयोजक श्री मुकेश बंसल  व ललित,  संचालक सदस्य रवि कुमार व पंकज झा थे  | कार्यशाला में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया |