अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ में इंडक्शन समारोह का आयोजन
FARIDABAD: अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ में आज दिनांक 29.08.2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाया गया। फिट इंडिया मुवमेंट टी.वी. पर दिखाया गया। इसमें एन.एस.एस. के 260 स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे। इसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. कृष्ण कान्त गुप्ता जी ने अपने वक्तव्य से विद्यार्थियों प्रोत्साहित किया। वहां उपस्थित सभी ने फिट एवं स्वस्थ रहने के लिए शपथ ली। एन.एस.एस. के 20 स्वयंसेवक व 20 स्वयंसेविकाओं ने दौड में भाग लिया। इसकर समाप्ति एन.एस.एस. के 250 स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने रन फोर फन खेल के साथ की।