जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम ने सूरज मान को दिया आशीर्वाद

फरीदाबाद, 28-अगस्त | जन आशीर्वाद यात्रा के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद की सभी विधानसभाओं का दौरा कर कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। इसी क्रम में उनकी रथ यात्रा सेक्टर 3 राजा नाहर सिंह पैलेस के सामने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सूरज मान द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान ने मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भीम रूपी गदा भेंट की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसभा से खुश होकर कहा कि, लोकसभा की भांति इस बार विधानसभा चुनाव में भी शत प्रतिशत बहुमत हासिल करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अपने-अपने स्तर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुरजोर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सूरज मान के सफल आयोजन की सराहना करते हुए साफ तौर पर संकेत दे दिया कि मेहनत का फल मीठा होता है, किसी भी कार्यकर्ता की मेहनत जाया नहीं जाएगी। उन्होंने इस जन आशीर्वाद यात्रा में एक समान अधिकार को आज साबित कर दिया। साथ ही फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं और आमजन का पार्टी के प्रति उत्साह और लगन की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा परिवार प्रदेश की 2.5 करोड़ जनता है और हमारा मुख्य उद्देश्य लोगो के जीवन स्तर को सुगम बनाना है। प्रदेश में इज़ ऑफ डूइंग बिजऩेस के साथ साथ इज़ ऑफ लिविंग की व्यवस्था की है और अब आप लोगों को किसी कार्य के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार ने आमजन की सुविधा के लिए अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन शुरू कर दी हैं जिनको निर्धारित अवधि में पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के सभी जनसभाओं की सफलता को देखते हुए कहा कि, मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि अबकी बार फिर से हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी।
इस मौके पर उपस्थित हजारों सूरज मान के समर्थकों ने पीएम मोदी और मनोहर लाल जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही मौके पर उपस्थित जनसमूह ने जय श्री राम-जय श्री राम के नारे लगाकर माहौल को भगवमयी कर दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पलवल जिले के प्रभारी सूरज मान ने कार्यक्रम में पधारे बल्लभगढ़ 88 विधानसभा के हजारो लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने विधानसभा के सभी सहयोगियों को साधुवाद देते हुए कहा कि, यह सफलता मेरी सभी भाइयों के सहयोग के बलबूते सम्भव हुई है साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की और 75 से अधिक सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही।