आगामी 8 सितंबर को सीएम सिटी करनाल में प्रस्तावित आक्रोश रैली में सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे

फरीदाबाद 21,अगस्त। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की आगामी 8 सितंबर को सीएम सिटी करनाल में प्रस्तावित आक्रोश रैली में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों कर्मचारी भाग लेंगे। यह निर्णय आज बुधवार को जन स्वास्थ्य कैंपस के प्रांगण में संपन्न हुई यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अतर सिंह ने की जबकि संचालन गांधी शेरावत ने किया। इस अवसर पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल और सर्व कर्मचारी संघ के जिला वित्त सचिव युद्धवीर सिंह खत्री विशेष रुप से उपस्थित थे। दोनों नेताओं ने रा’य सरकार पर कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरकार आनन-फानन में श्रम कानूनों में संशोधन कर चुकी है ये सिफारिशें मजदूरों कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है सरकार ने न्यूनतम वेतन भुगतान अधिनियम 1947, औद्योगिक विवाद अधिनियम 1948 को बदल दिया है। सरकार सीधे तौर पर उद्योगों के मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कानूनों में संशोधन कर रही है। इस सरकार ने अपने पौने पांच साल के कार्यकाल में क‘चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई नीति नहीं बनाई तथा पंजाब के समान वेतनमान देने की मांग को पूरा करने से मना कर दिया है। इस समय पूरे प्रदेश में हजारों कर्मचारी आउटसोर्सिंग डीसी रेट, टर्म बेसिस , पार्ट टाइम में कार्यरत हैं। इनकी सेवाओं को नियमित करने के बजाए सरकार ठेकेदारी प्रथा को जारी रखना चाहती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ओं को दूसरे विभागों को हस्तांतरित करने और सिंचाई तथा भवन एवं मार्ग शाखा तथा नहरों और सडक़ों के निर्माण के कार्य भी निजी कंपनियों से करवा रही है इस तरह से धीरे-धीरे प्रदेश में पहले से मंजूर पदों को डिमिनिशिंग का डर में डाला जा रहा है। इसकी वजह से तीनों विभागों के कर्मचारियों की पदोन्नति लगभग बंद हो रही हैं सरकार की कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी के विरोध में होने वाली इस रैली को सफल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने कमर कस ली है। आज की बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए जोरदार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं सिंचाई ब्रांच सिविल की टीम का नेतृत्व ब्रांच प्रधान जगदीश चंद्र और सेक्रेटरी देवी सिंह करेंगे। जबकि पब्लिक हेल्थ की टीम का नेतृत्व ब्रांच प्रधान अमन कुमार रावत और सेक्रेटरी अजीत सिंह, इसी तरह मेकेनिकल की टीम का नेतृत्व भूप सिंह चेयरमैन और प्रधान धर्म सिंह सचिव जयदेव करेंगे। भवन एवं मार्ग शाखा ब्रांच की टीम का नेतृत्व प्रधान कपी , सचिव मनीष कुमार करेंगे। ये टीमें कर्मचारियों के कार्य स्थलों पर जाकर बैठकों का आयोजन करेंगी और अधिक से अधिक कर्मचारियों को रैली में लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। आज की बैठक को सिंचाई ब्रांच के प्रधान जगदीश चंद्र, पब्लिक हेल्थ के प्रधान अमन कुमार रावत, मेकेनिकल के प्रधान धर्म सिंह, बी एंड आर के प्रधान कपि, वित्त सचिव पूर्ण दहिया, अजीत सिंह, देवी सिंह, भूप सिंह ,राजकुमार जयपाल सिंह, कुंवर पाल जयदेव, अतर सिंह, गांधी शेरावत ने भी संबोधित किया। मीटिंग में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की आगामी 26 अगस्त से 28 अगस्त तक होने वाली तीन दिवसीय रा’यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया।