कोरोना योद्धाओं को अपनी जान पर खेलकर सेवायें देने वाले हरियाणा पर्यटन विभाग के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं।

परिवार भुखमरी के कगार पर

फरीदाबाद,30जुलाई।बी डी कौशिक मुख्य संपादक मातृभूमि संदेश न्यूज।   कोरोना योद्धाओं की सेवा में जुटे हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण कर्मचारियों के सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है। बहन भाई के पवित्र बंधन का प्रतिक रक्षा बंधन को नहीं मना पाएंगे।टूरिज्म कर्मचारियों को अब दुकानदारों ने राशन उधार में देना भी बंद कर दिया है। मजेदार बात यह है कि हरियाणा पर्यटन निगम के चण्डीगढ स्थित मुख्यालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को हर महीने बिल्कुल सही समय पर वेतन दिया जा रहा है।जिसको लेकर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कोर कमेटी की बैठक राज्य प्रधान मित्रपाल राणा की अध्यक्षता में मैगपाई पर्यटन स्थल फरीदाबाद में आयोजित की जिसमें टूरिज्म निगम कर्मचारियों को अप्रैल माह के बाद वेतन न देने की घोर निन्दा करते हुए सरकार से बिना ओर देर करें कर्मचारियों को मई,जून व जुलाई का बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की। उन्होंने दो टुक शब्दों में कहा कि इसी सप्ताह में वेतन का भुगतान नहीं किया तो कर्मचारी के पासआन्दोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि कितने आश्चर्य की बात है कि अपनी जान जोखिम में डालकर दिन रात कोरोना योद्धाओं डाक्टरों नर्सों पैरामेडिकल स्टॉफ की देखभाल में लगे हुए इन कर्मचारियों को करीब तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है और दूसरी तरफ निगम मुख्यालय में बैठे अधिकारी और कर्मचारी समय पर वेतन पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा को यह परेशानी नहीं है कि उन्हें समय पर वेतन क्यों मिल रहा है,बल्कि हमें परेशानी यह है कि एक हांडी में दो पेट क्यों है।फिल्ड व मुख्यालय के कर्मचारियों के वेतन में एक समानता क्यों नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करते हुए इस भेदभाव पूर्ण व्यवहार की जांच कराने और तीन महीने के बकाया वेतन का एकमुश्त भुगतान कराने की मांग की ।
हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम में 43 पर्यटन केंद्र है। जिसमें करीब एक हजार नियमित कर्मचारी व 164 अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं।इन कर्मचारियों को मई, जून , का वेतन नहीं मिला है और जुलाई का महीना भी समाप्त हो रहा है। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के प्रधान मित्रपाल राणा,महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने मीटिंग को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ बार-बार प्रबंधकों को समय-समय वेतन देने और बकाया दो महीने के वेतन का एकमुश्त भुगतान करने की मांग कर रहा है लेकिन कोरे आश्वासन ही मिल रहा है वेतन नहीं मिला। नेताओं ने बताया कि पर्यटन निगम प्रशासन कुप्रबंधन को रोकने की बजाय कर्मचारियों का वेतन रोक रही है और वेतन मांगने वाले कर्मचारियों का तबादला करके डराया जा रहा है। 424 कर्मचारियों की छंटनी करने पर कर्मचारियों के आन्दोलन करने पर 164 कर्मचारियों को नौकरी पर वापिस रख लिया है पर निगम में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए युवाओं को भर्ती करने की बजाय रिटायर हुए कर्मचारियों व अधिकारियों को रखा हुआ है। मुख्यमंत्री निजी कारखाने मालिकों से किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकालने की अपील सार्वजनिक कर रहे हैं। लेकिन टूरिज्म निगम सीएम की अपील को दरकिनार करते हुए आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नौकरी पर वापिस नहीं लिया व मुख्यालय में जिन अधिकारियों की कोई आवश्यकता नहीं है उनको रिटायरमेंट के बाद भी मोटी रकम पर रखे हुए हैं। सरकार से शिकायत करने के बावजूद निगम प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे पता चलता है कि सब सरकार की मिली-भगत से हो रहा है। मीटिंग को राज्य उपाध्यक्ष डिगम्बर डागर, उपमहासचिव सुभाष चन्द्र देशवाल, सचिव टीकाराम शर्मा, मुरारी लाल,लच्छी राम, बलजीत मोर, सुरेन्द्र चांदना,कल्लूराम, अशोक कुमार ने भी सम्बोधित किया और आन्दोलन करने जिसमें 1अगस्त को प्रर्दशन करेंगे। 6 अगस्त को मैगपाई पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें फरीदाबाद के सभी पर्यटन स्थलो के कर्मचारी शामिल होंगे।13 अगस्त को पंचकूला,20 अगस्त को रोहतक,27 अगस्त को करनाल में राज्य कार्यकारिणी की बैठक करके आगामी आन्दोलन की घोषणा की जाएगी।