डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय में बी बी ए संकाय के द्वारा ‘गो – ग्रीन ड्राइव’ वृक्षारोपण  का आयोजन 

फरीदाबाद: एन एच ३ स्थित   डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय के बी बी ए संकाय द्वारा सैनिक कॉलोनी, अरावली विहार के जी-ब्लॉक के पार्क आदि  अलग-अलग जगहों पर  ‘गो – ग्रीन ड्राइव’ वृक्षारोपण  का आयोजन किया गया |  इसमें बी बी ए संकाय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया | इस गतिविधि को सफल बनाने के लिए बी बी ए संकाय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया | प्राचार्य डॉ सतीश आहुजा ने बताया कि पर्यावरण के प्रति छात्रों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान को चलाया जा रहा है  | वृक्षारोपण  का आयोजन कॉलेज की सहायक  प्रोफेसर  निशा सिंह, मीनाक्षी कौशिक, और रश्मि राथुरी के देख रेख में संपन्न हुआ |  इस अभियान में पीपल जामुन,नीम,गुड़हल,चंपा आदि के लगभग 100 पौधे लगाए गऐ | इन पौधों की देख-रेख की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों ने  ली है |