गांव मिन्डकौला के पोलटैकनिक कालेज मे आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोजन
पलवल(विक्रम वशिष्ठ) आज गांव मिन्डकौला के पोलटैकनिकल मे पुलिस विभाग के द्वारा एम.एस.सी. इंडिया प्राईवेट लिमिटेड और डिवनीटी सर्विस गुरूग्राम के सहयोग से आपकी संगीनी कार्यक्रम का आयोंजन किया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रधान सिपाही मनजीत ने बतलाया कि आज गांव गांव मिन्डकौला के पोलटैकनिकल के प्रांगण मे आयोजित इस कार्यक्रम मे प्रभारी चैकी मिन्डकौला, ए.एस.आई यशपाल सिंह, महिला थाना से प्रधान सिपाही दलवति व उनकी टीम (दुर्गा शक्ति टीम), डिवनीटी सविर्स के कलाकार, एम.एस.सी कम्पनी जनौली के सी.एस.आर मैनेजर श्री खालिद व पुलिस कर्मचारियो व कालेज के छात्र व छात्राओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र व छात्राओ को महिला सस्कतीकरण, महिलाओ व बच्चो के साथ होने वाले छेडछाड के अपराधो व महिलाओ व बच्चों के अधिकारो के बारे मे जागरूक किया गया। सबसे पहले बच्चो व महिलाओ के साथ होने वाले अपराधो के बारे मे जानकारी दी गई। उसके बाद एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। जिसमे नाटक के माध्यम से महिलाओ पर होने वाले अत्याचारो के बारे मे जानकारी दी गई। आपतिजनक स्थिती से निपटने के लिये आत्म रक्षा की ट्रेनिंग दी गई। एम.एस.सी कम्पनी जनौली के सी.एस.आर मैनेजर श्री खालिद ने बतलाया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य महिलाएं व बच्चो को इस प्रकार के अपराधो से निपटने व आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही करने के तरीको के बारे मे समझाया गया। उनके अधिकारो के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा कि महिलाए अपने आपको अकेला ना समझे। उनके उपर हो रहे अत्याचारो के बारे मे शिकायत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन उनके साथ है। महिलाओ की सुरक्षा के लियें 1091 हैल्पलाईन है। जिस पर महिलाओ के द्वारा ही उनकी शिकायत को सुना जाता है और तुरन्त कार्यवाही की जाती है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। महिला प्रधान सिपाही दलवति व उनकी टीम ने छात्र व छात्राओ को दुर्गा शक्ति एप के बारे मे जानकारी दी। पलवल पुलिस व एम.एस.सी कम्पनी जनौली के द्वारा हर माह इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कल इस कार्यक्रम का आयोजन मां आमवति कालेज हसनपूर मे किया जावेंगा।